तेजिन्दर तिवाना मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

तेजिन्दर तिवाना मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त

मुंबई|

विधानसभा चुनाव से ठीक पहले भाजपा की युवा इकाई भाजयुमो में बड़ा फ़ेरबदल हुआ है. देश की आर्थिक राजधानी की 36 सीट पर घमासान से पहले मुंबई बीजेपी अध्यक्ष श्री मंगल प्रभात लोढ़ा ने युवा नेता तेजिन्दर सिंह तिवाना को मुंबई भाजपा युवा मोर्चा अध्यक्ष नियुक्त किया है. नियुक्ति पार्टी के महामंत्री मोहित भारतीय की सलाह पर की गई है. तेजिन्दर मुंबई बीजेपी प्रोटोकाल के सह संयोजक भी हैं, साथ ही मुंबई के युवा वर्ग के बीच अच्छी पैठ के लिए जाने जाते हैं.

शनिवार को अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी सम्भालते ही तेजिन्दर ने मुख्यमंत्री श्री देवेंद्र फ़डणवीस से मुलाकात की. इस मौके पर मुख्यमंत्री ने उन्हें सफ़ल कार्यकाल की शुभकामना दी.

अपनी नियुक्ति पर खुशी जताते हुए तिवाना ने कहा कि वह भाजयुमो मुंबई को वार्ड स्तर तक सक्रिय करने के लिए प्रतिबद्घ हैं. उन्होने कहा कि पार्टी ने मुझे बड़ी जिम्मेदारी दी है और मैं उस पर खरा उतरने की कोशिश करूंगा और संगठन का जनाधार बढ़ाने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रहने दूँगा.