शेख हसीना ने गले लगाया तो प्रियंका ने कहा, लंबे समय से था इंतजार

शेख हसीना ने गले लगाया तो प्रियंका ने कहा, लंबे समय से था इंतजार

जब कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी बांग्लादेश की प्रधानमंत्री शेख हसीना से मुलाकात करने पहुंचीं। शेख हसीना ने प्रियंका को गले से लगा लिया।
प्रियंका गांधी ने यह तस्वीर ट्विटर पर साझा की और लिखा, 'शेख हसीना जी की इस झप्पी का बड़े दिनों से इंतजार था। जीवन के संघर्षों और अपने व्यक्तिगत नुकसान को पीछे छोड़कर उन्होंने मजबूती से अपना रास्ता बनाया। वह मेरे लिए हमेशा से प्रेरणा की स्रोत हैं।' रविवार को प्रियंका गांधी पूर्व पीएम मनमोहन सिंह और कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी के साथ शेख हसीना से मिलने पहुंची थीं

गौरतलब है कि शेख हसीना चार दिन के दौरे पर भारत आईं। उन्होंने वर्ल्ड इकनॉमिक फोरम की इंडिया इकनॉमिक समिट की सह-अध्यक्षता की। डॉ. मनमोहन सिंह भी 2011 में प्रधानमंत्री रहते हुए बांग्लादेश गए थे। शेख हसीना सबसे ज्यादा लंबे समय तक पद पर रहने वाली बांग्लादेशी प्रधानमंत्री हैं। 2018 में वह चौथी बार प्रधानमंत्री बनी हैं।