सऊदी के क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा रद्द, G20 में शामिल होने के लिए अब सीधे इंडोनेशिया जाएंगे

सऊदी के क्राउन प्रिंस का पाकिस्तान दौरा रद्द, G20 में शामिल होने के लिए अब सीधे इंडोनेशिया जाएंगे

सऊदी अरब के क्राउन प्रिंस मोहम्मद बिन सलमान बिन अब्दुलअज़ीज़ अल सऊद की पाकिस्तान की आधिकारिक यात्रा कथित तौर पर स्थगित कर दी गई है। पाकिस्तानी विदेश मंत्रालय के एक अधिकारी ने इस बाबत जानकारी साझा की है। पाकिस्तान के विदेश कार्यालय की प्रवक्ता मुमताज ज़हरा बलूच ने इस संबंध में एक बयान भी जारी किया है। इसमें उन्होंने इस बात की पुष्टि की है कि सऊदी के राजकुमार की पाकिस्तान यात्रा का कार्यक्रम पुनर्निर्धारित किया जा रहा है। 

वहां की मीडिया के मुताबिक, सऊदी के क्राउन प्रिंस के दौरे को रद्द करने के पीछे का कोई कारण नहीं बताया गया है। वे 21 नवंबर को पाकिस्तान का दौरा करने वाले थे। मिली जानकारी के मुताबिक, अब क्राउन प्रिंस जी20 समिट में हिस्सा लेने के लिए सीधे इंडोनेशिया जाएंगे।