शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

शिवपाल यादव हुए सपा में शामिल, पार्टी का भी किया विलय

मैनपुरी में डिंपल यादव की जीत के साथ ही समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) का कुनबा भी एक हो गया है। उपचुनाव में समाजवादी पार्टी की बंपर जीत के बाद प्रगतिशील समाजवादी पार्टी (प्रसपा) के प्रमुख शिवपाल सिंह यादव (Shivpal Singh Yadav) सपा में शामिल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने अपनी पार्टी प्रगतिशील समाजवादी पार्टी का भी विलय सपा में कर दिया।

 

जैसे ही प्रसपा का सपा में विलय का ऐलान हुआ, उसके साथ ही शिवपाल यादव की गाड़ी का झंडा भी बदल दिया गया है। शिवपाल यादव के समर्थकों ने उनकी गाड़ी पर से प्रसपा का झंडा हटाकर सपा का झंडा लगा दिया। शिवपाल के सपा में जॉइन होने के बाद उनके समर्थकों ने कहा कि अब भाजपा की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। उन्होंने कहा कि चाचा और भतीजे के एक साथ आने से हो सकता है कि 2027 से पहले ही प्रदेश से भाजपा का सफाया हो जाए।