ऋषि कपूर के परिवार ने आखिर क्यों नहीं किया बेटी रिद्धिमा का इंतज़ार, सामने आई वजह

ऋषि कपूर के परिवार ने आखिर क्यों नहीं किया बेटी रिद्धिमा का इंतज़ार, सामने आई वजह

बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता ऋषि कपूर ने गुरुवार सुबह 8:42 पर दुनिया को अलिवदा कह दिया. मुंबई  के एक अस्पताल में ऋषि कपूर ने आखिरी सांस ली. सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि पूरा देश ऋषि कपूर के जाने से शोक में है. ऋषि कपूर का अंतिम संस्कार आज मुंबई के मरीन लाइन स्थित चंदनवाड़ी श्मशान घाट में किया गया, जिसमें उनके बेटे रणबीर कपूर , पत्नी नीतू कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर, सैफ अली खान सहित कुल 25 लोग शामिल हुए. इस दौरान पिता को अंतिम विदाई देते हुए एक्टर रणबीर कपूर बेहद भावुक दिखाई दिए, लेकिन ऋषि कपूर की बेटी रिद्धिमा कपूर साहनी उनके अंतिम दर्शन नहीं कर पाईं.

रिद्धिमा कपूर साहनी ने पिता के अंतिम संस्कार में शामिल होने के मुंबई एयरपोर्ट अथॉरिटी से स्पेशल परमिशन मांगी थी, जो कि प्रोसेस में था. पहले रिद्धिमा को दिल्ली से मुंबई पहुंचने के लिए सड़क मार्ग से जाने की अनुमति मिली थी. लेकिन सड़क मार्ग से जाने में उन्हें करीब 24 घंटे का समय लगता और कैंसर पीड़ित ऋषि कपूर के पार्थिव शारीर जो इतने वक्त तक रखा नहीं जा सकता था.

इसलिए रिद्धिमा कपूर ने प्राइवेट जेट से मुंबई पहुंचने की इजाजत मांंगी थी, जिसके बाद रिद्धिमा का प्राइवेट जेट से मुंबई जाना तय था, लेकिन आखिरी समय में डीजीसीए ने अनुमति नहीं दी और रिद्धिमा को मिली परमिशन कैंसिल कर दी, जिसके चलते वह अपने पिता के अंतिम दर्शन करने मुंबई नहीं पहुंच सकीं.